IQNA

अमेरिकी मुसलमान रमज़ान के महीने में ग़ैर मुसलमानों को अपना मेहमान बनाएंगे

8:58 - July 16, 2012
समाचार आईडी: 2369422
अंतरराष्ट्रीय समूह: अमेरिकी मुसलमानों का समर्थन करने वाले समूह ने इस्लामी समाज से अनुरोध किया है कि रमज़ान के महीने में अपने दरवाजे ग़ैर मुस्लिम भाइयों के लिए खोल दें ताकि उन्हें इस्लामी भाईचारे की वास्तविक्ता का ज्ञान हो सके.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने Onlslam नेटवर्क के हवाले से नक़्ल किया है कि मुस्लिम अमेरिका सम्बन्ध परिषद के ऐगज़ेकेटिव डायरेक्टर नाहीद आवाद ने वाशिंगटन में कहा है कि अमेरिका के मुसलमानों को धर्मों के बीच सम्बन्ध के लिए इस फुर्सत से लाभ उठाना चाहिऐ, और अपने ग़ैर मुस्लिम हमसाइयों और अन्य धर्मों के अनुयाईयों को रमज़ान में अपना मेहमान बनाऐं ताकि वह इस्लाम और मसलमानों की वास्तविक्ता से अवगत हो सकें.
पिछले रमज़ान में आतिथ्य और अपने दस्तरख़्वान पर ग़ैर मुसलमानों के भाग लेने का अच्छा प्रभाव स्थापित हुआ था इस लिऐ यह परिषद इस वर्ष भी इसी तरह का काम करेगी.
1052290




captcha