IQNA

फ़िलिस्तीन में सह्योनी उत्पाद का बहिष्कार

9:01 - July 18, 2012
समाचार आईडी: 2371451
अंतरराष्ट्रीय समूह: फ़िलिस्तीन के राष्ट्रीय आंदोलन की ओर से 15 जुलाई शनिवार के दिन से सह्योनी उत्पाद के बहिष्कार की दूसरी राष्ट्रीय योजना का आरंभ हो चुका है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने अमीरात से प्रकाशित होने वाले अखबार (बयान) से नक़्ल किया है कि यह योजना राम अल्लाह और ऐसीरह राज्यों में शुरू हुई है. इससे पहले फ़लस्तीनी दूसरे राज्यों में भी फिलिस्तीनी, सह्योनी उत्पाद का बहिष्कार कर चुके हैं.
फ़िलिस्तीन की राष्ट्रीय आंदोलन के अध्यक्ष मुस्तफा अलबरगोषी इस बारे में कहते हैं कि इसराइल हर साल चार अरब डॉलर की उत्पाद मक़्बूज़ह क्षेत्र में बेचता है और उत्पादों के लाभ से फिलिस्तीनी शहरों पर हिंसक कार्वाई,उन्हें जेलों में बंद करने और यहूदी बस्तियों के निर्माण पर खर्च करता है. इसराइल के साथ मुकाबला करने की पहली कोशिश पर फिलिस्तीनियों को चाहिए कि इसराइल को नुकसान पहुंचाया जाए. इसराइल आर्थिक विकास कर रहा है जब कि फ़िलिस्तीन जवान गरीबी और बेरोज़गारी का दर्द झेल रहे हैं बल्कि 40 फीसदी फ़िलिस्तीन जवान बेकार है.
1054663
captcha