ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने अल जज़ीरा चैनल से नक़्ल किया है कि सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों 16 जुलाई को एक बयानिया जारी किया है. जिसमें सऊदी अरब के सभी मुसलमानों को कहा है कि गुरुवार की शाम 19 जुलाई को पूरे देश में रमज़ान का चाँद देखें. चाँद दिखने की स्थिति में सुप्रीम कोर्ट को इस की रिपोर्ट दें तथा इस बारे में रूयते हिलाल समितियों से सहयोग करें.
इसी तरह बैतुल मुक़द्दस और फ़िलिस्तीन के मुफ्ती मोहम्मद अहमद हुसैन ने भी जनता से आग्रह किया है कि धार्मिक आंखों से रमज़ान का चाँद देखें और दारुल इफ़्ता फ़िलिस्तीन में सूचित करें. रिपोर्ट के अनुसार कुछ अरब देशों में 21 जुलाई कुछ अन्य देशों में 23 जुलाई को पहली रमज़ान का ऐलान किया है.
1055077