IQNA

33 दिवसीय युद्ध के दौरान सह्योनी शासन को गंभीर हार का सामना करना पड़ा हैः सैयद हसन नसरुल्लाह

5:49 - July 20, 2012
समाचार आईडी: 2372788
अंतरराष्ट्रीय समूह: लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध हिज़्बुल्ला के महासचिव सैयद हसन नस्र अल्लाह ने जोर दिया है कि वर्ष 2006 की 33 दिवसीय युद्ध में सह्योनी शासन को गंभीर हार और अपमान का सामना करना पड़ा है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट अलमनार के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि 18 जुलाई को हिज़्बुल्ला के महासचिव सैयद हसन नस्र अल्लाह ने 33 दिवसीय युद्ध की सफलता की छटी वर्षगांठ के अवसर पर अपने संबोधन के दौरान कहा: इसराइल 33 दिवसीय युद्ध के 6 साल बीतने के बाद भी अब तक इस युद्ध में गंभीर हार के सदमे में गिरफ्तार है और बहुत से इस्रायलियों ने ऐसी बैठके आयोजित कीं, ऐसे लेख लिखे और उच्च स्तर के ऐसी सभाऐं बुलाई गई हैं जिनमें इस हार के बारे में समीक्षा और चर्चा की गई है और यही हमारे लिए पर्याप्त है कि युद्ध के दौरान इसराइली खुफिया मोसाद के प्रमुख ने कहा कि यह युद्ध इसराइल के लिए एक बहुत बड़ी मुसीबत था और इजरायल पर बहुत गंभीर हमला हुआ था.
1057102
captcha