IQNA

मज़लूम, मज़लूम की मदद करे / ग़ज़ा की म्यांमार के मुसलमानों के साथ संवेदना प्रकट

10:27 - July 21, 2012
समाचार आईडी: 2373368
अंतरराष्ट्रीय समूह: जब कि मानवाधिकार संगठन और सऊदी अरब जैसे इस्लामी दावेदार देशों ने म्यांमार में मुसलमानों के नरसंहार की तुलना में चुप्पी धारण कर ली है, गज़ा की मज़लूम जनता ने राख़ीन के मुसलमानों के साथ संवेदना प्रकट के लिए संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय के सामने सभा आयोजित की.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के दक्षिण पश्चिम एशिया क्षेत्र की रिपोर्ट के अनुसार, गज़ा की मज़लूम जनता ने राख़ीन के मुसलमानों के साथ संवेदना प्रकट के लिए संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय के सामने सभा आयोजित की.
सऊदी अरब, तुर्की और कुछ अन्य अरब और इस्लामी देश जिन्होंने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए शाम के आंतरिक संकट पर जंजाल बरपा कर दिया था, ऐसा लगता है कि म्यांमार में मुसलमानों का जीवित जलाया जाना उन्हें दिखाई नहीं देता!
इस्लामी गणतंत्र ईरान एकमात्र इस्लामी देश है जिसने कूटनीतिक अंदाज में म्यांमार के घटनाक्रम की निंदा की है और म्यांमार सरकार से मुसलमानों के नरसंहार को तत्काल रोकने की मांग की है.
1057666
captcha