ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट (तोन) के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि यह मदरसा 18 जुलाई को (सैयदा ज़ैनब (स)) मुहल्ले में मिस्री संसद से 50 मीटर दूर काहिरा के केन्द्र में खोला गया है.
उल्लेखनीय है कि इस मदरसे के प्रिंसिपल अलाउद्दीन मोहम्मद माज़ी अबूल अज़ायम हैं और इसके उद्घाटन समारोह में ज्ञान अहले बैत (अ) इंस्टीट्यूट के शैक्षणिक बोर्ड के अध्यक्ष आसिम फहीम, अलमंसूरह विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रासम नफ़ीस, मिस्र के जज अलदमरदाश अलइक़ाली और 25 जनवरी के क्रांति में शिया धर्म के प्रचार के आरोप में बंद होने वाले अहलेबैत (अ) ज्ञान केन्द्र के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान ने भाग लिया.
1057644