IQNA

मस्जिदुल अक़सा के दरवाजे फिलिस्तीनियों के लिए बंद

5:29 - July 22, 2012
समाचार आईडी: 2374089
अंतरराष्ट्रीय समूह: माहे रमज़ान के आगमन के साथ ही सह्योनी शासन ने हजारों की संख्या में फिलिस्तीनियों को मस्जिदुल अक़सा में नमाज़ जुमा पढ़ने से रोक दिया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट अलआलम के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि 20 जुलाई को सह्योनी सुरक्षा बलों ने जांच प्रक्रिया को और सख़्त करते हुए हजारों फिलिस्तीनियों को मस्जिदुल अक़सा में नमाज़े जुमा पढ़ने से रोक दिया है.
उल्लेखनीय है कि 40 से कम उम्र के लोगों का शहर क़ुद्दस में प्रवेश उस समय निषिद्ध किया गया जब फ़िलिस्तीन में परसों माहे रमज़ान का पहला दिन था.
क़ुद्दस में इसराइली सेना की संख्या बढ़ा दी गई है और फिलिस्तीनियों के पहचान कार्डों को सुरक्षा बहाना बनाकर जब्त किया जा रहा है.
1058188
captcha