IQNA

जोर्डन, इंजीनियर्ज़ संघ ने मस्जिदुल अक़सा के बारे में सह्योनी धमकियों की निंदा की

9:59 - July 25, 2012
समाचार आईडी: 2376925
अंतरराष्ट्रीय समूह: जोर्डन के इंजीनियर्ज़ संघ ने 22 जुलाई को मस्जिद अक़सा पर हमले के बारे में सह्योनी धमकियों की निंदा की.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने «Palestine»सूचना एजेंसी वेब साइट, के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि जोर्डन के इंजीनियर्ज़ संघ ने एक बयान के माध्यम से कहा है कि यह तिथि सह्यूनियों के निकट यहूदी इबादत गाहों के विध्वंस का वार्षिक दिन है.
बयान में कहा गया है कि इस दिन सुरक्षा बलों की निगरानी में सह्योनी बस्तियों में रहने वाले यहूदियों ने मस्जिदुल अक़सा की ओर मार्च और मस्जिद में प्रवेश करने का फैसला किया है.
उल्लेखनीय है कि उक्त बयान में सह्योनी शासन के दावों की निंदा करते हुए कहा गया है कि वर्ष 1967 में इसराइल और जॉर्डन के बीच तय पाने वाले समझौते की दृष्ट से जोर्डन सरकार मस्जिदुल अक़सा और क़ुद्दस के अन्य पवित्र स्थानो की सुरक्षा की ज़िम्मेदार और इन कार्वाइयों के विरोधी है.
1061471

captcha