IQNA

मिस्र की पार्टी (अल्वसत) ने म्यांमार के राजदूत को उपस्थित करने की मांग की

12:53 - July 27, 2012
समाचार आईडी: 2378294
अंतरराष्ट्रीय समूह: मिस्र की राजनीतिक पार्टी अल्वसत ने मुसलमानों के नरसंहार के विरोध के लिए काहिरा में म्यांमार के राजदूत को उनके मानवता सोज़ अपराध का उत्तर देने के लिए उपस्थित करने की मांग की है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने मिस्र से निकलने वाले अखबार (अलयोम अलसाबे) के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि मिस्र की राजनीतिक पार्टी अल्वसत ने अबुल अला माज़ी की अध्यक्षता में म्यांमार के मुसलमानों के नरसंहार की निंदा करते हुए घोषणा की: इस देश में मुसलमानों का नरसंहार, मानवाधिकार के अंतरराष्ट्रीय नियमों और धर्मों की ओर से शांतिपूर्ण तरीके से मिल जुल कर रहने की शिक्षाओं के विपरीत है.
अल्वसत पार्टी के प्रवक्ता उमर फारूक़ ने मिस्र के मौजूदा राष्ट्रपति मोहम्मद मरसी से अपील की है कि म्यांमार के राजदूत को बुलाकर मुसलमानों के नरसंहार के ख़िलाफ़ विरोध रिकॉर्ड कराऐं.
1062228
captcha