IQNA

कुरान प्रदर्शनी में सह्यूनिज़्म परिचय कोर्स के लिए नामों का पंजीकरण

12:56 - July 27, 2012
समाचार आईडी: 2378301
अंतरराष्ट्रीय समूह: (नूर क़ुद्स) इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुरान प्रदर्शनी के दौरान सह्यूनिज़्म परिचय के शीर्षक से आयोजित होने वाले कोर्स में छात्रों और रूच रखने वालों को भाग लेने की दावत दी गई है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) की रिपोर्ट के अनुसार, नूर क़ुद्स इंस्टीट्यूट ने अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के इस्लामी जागरूकता हाल में सह्यूनिज़्म परिचय के शीर्षक से आयोजित होने होने वाले कोर्स में छात्रों और रूच रखने वालों को भाग लेने के लिऐ आमंत्रित किया है.
यह कोर्स सह्यूनिज़्म परिचय के बारे में मासिक बैठकों, दो दिवसीय कार्यशाला और इसके अलावा शिक्षकों तथा विशेषज्ञों के लिए विशेष कोर्स पर शामिल हैं जो तेहरान की क्रांति स्ट्रीट पर स्थित (उसवह) सांस्कृतिक और कला कॉम्प्लेक्स में आयोजित किए जाएंगे.
उल्लेखनीय है कि हुसैन रोयोरान, सैयद अहमद शुजाई, हुसैन शेख़ुल इस्लाम, सैयद हादी सैयद अफ़्कही और मुजतबा फरदोसी पुर ने इस विषय की पूर्व बैठकों को संबोधित किया था.
1062649
captcha