IQNA

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव की ओर से बोस्नियाई मक़्तूल मुसलमानों की यादगार पर सम्मान जताया

6:30 - July 28, 2012
समाचार आईडी: 2378550
अंतरराष्ट्रीय समूह: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने कल 26 जुलाई को «सरबरननीतसा» शहर में बोस्निया के मक़्तूल मुसलमानों की यादगार पर उपस्थिति होकर उनकी आत्मा के लिए सम्मान की रस्म में भाग लिया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «un.org», के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि बोस्नियाई गणतंत्र में बान की मून ने मक़्तूल मुसलमानों की यादगार पर फूल भी चढ़ाए और उनके लिए सम्मान बजा लाऐ.

याद रहे बान की मून संयुक्त राष्ट्र के पहले महासचिव हैं कि जिन्होंने पांच हजार छह सौ मक़्तूल मुसलमानों की यादगार पर फूल चढ़ाए हैं.

इससे पहले बुधवार को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने बोस्निया की संसद में विचार ब्यक्ति करते हुए कहा: संयुक्त राष्ट्र ने बोस्निया की लड़ाई के दौरान बखूबी अपनी भूमिका अदा नहीं की.

1063264
captcha