IQNA

म्यांमार में मुसलमानों का नरसंहार / ट्युनिशया का इस्लामी सहयोग संगठन से स्थिति की समीक्षा की मांग

5:55 - July 29, 2012
समाचार आईडी: 2379447
अंतरराष्ट्रीय समूह: ट्युनिशया सरकार ने इस्लामी सहयोग संगठन से मांग की है कि संगठन की आगामी बैठक में म्यांमार के मुसलमानों की खराब स्थिति की गंभीरता से समीक्षा की जाए.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «TAP», के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि इस्लामी सहयोग संगठन के सदस्य देश ट्युनिशया ने 14 और 15 अगस्त को जेद्दा में आयोजित होने वाले संगठन के सम्मेलन में म्यांमार के मुसलमानों की वर्तमान स्थिति की गंभीरता से समीक्षा और धार्मिक अल्पसंख्यक के लगातार नरसंहार की निंदा करने की मांग की है.
उल्लेखनीय है कि यह आवेदन 27 जुलाई को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में इस्लामी सहयोग संगठन के स्थायी सदस्यों के संपर्क सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया है.
इसी तरह ट्युनिशया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान के माध्यम से म्यांमार में मुसलमानों के नरसंहार पर चिंता व्यक्त की है और इस्लाम के अनुयाईयों के खिलाफ हिंसा भरी घटनाओं की सख़्ती निंदा की है.
1064215
captcha