IQNA

सऊदी अरब में सरकार परिवर्तन के लिए व्यापक प्रदर्शन / सैकड़ों लोग गिरफ्तार व घायल

5:56 - July 29, 2012
समाचार आईडी: 2379449
अंतरराष्ट्रीय समूह: सऊदी अरब के शहरों क़तीफ़ और जेद्दा में 27 जुलाई को आयतुल्लाह नमर और अन्य राजनीतिक नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने विरोध करते हुए सरकार परिवर्तन की मांग की.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट अलमनार समाचार नेटवर्क हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि क़तीफ़ के शिया बहुल क्षेत्र में हुए प्रदर्शनों में प्रदर्शनकारियों ने आयतुल्लाह नमर बाक़िर अलनमर की आले सऊद की जेल से आज़ादी की मांग की.
सऊदी अरब के पश्चिम में स्थित शहर जेद्दा में प्रदर्शनकारियों ने अपने गिरफ्तार युवाओं का भविष्य स्पष्ट करने की मांग की.
इसी तरह सऊदी गृहमंत्री ने दावा किया कि सुरक्षा बलों ने टायर जला कर अशांति फैलाने वालों के साथ मुकाबला कर कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.
1063728
captcha