ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «OnIslam», के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में मानवाधिकार के उच्चायुक्त ने स्पष्ट किया है कि बहुत से मुक्त स्रोत की ओर से म्यांमार मुसलमानों पर सुरक्षा बलों द्वारा बर्बर हिंसा और भेदभाव की रिपोर्टें मिली हैं.
उल्लेखनीय है कि इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने कहा था कि म्यांमार में बंगाली अल्पसंख्यक मुसलमानों की स्थिति, दुनिया भर की अन्य अल्पसंख्यकों की तुलना में बहुत खराब है और ये लोग अपनी ही भूमि पर बड़े पैमाने पर जातीय भेदभाव का शिकार हैं.
1065179