IQNA

न्यूयॉर्क में शियों के लिए रमज़ान मुबारक में विशेष कुरान की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी

20:26 - July 31, 2012
समाचार आईडी: 2382372
इंटरनेशनल ग्रुप: न्यूयॉर्क के शिया इस्ना अशरी केन्द्र की तरफ से रमजान मुबारक के अवसर पर हिफ़्ज़ और क़िरअते कुरान करीम की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट«sijny»के अनुसार उद्धृत किया कि यह प्रतियोगिता रमज़ान मुबारक की 21 यानी 10 अगस्त जुमे को 18 साल से कम के नौ जवान बच्चों और लड़कियों की भागीदारी के साथ न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाएगा
इस टूर्नामेंट के हिफ़्ज़ के भाग में प्रतिभागियों के चार समूह बनाए गए हैं जिनमें 3 से 4 साल के बच्चों के लिए सूरह मसद को हिफ़्ज़ करना, 5 से 6 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के लिए सूरह बक़रा की आख़िर की दो आयतों को हिफ़्ज़ करना, 7 से 8 साल के बच्चों के लिए सूरह आला को हिफ़्ज़ करना, और विशेष रूप से 9 से 11 साल के लोगों के लिए सूरह ग़ाएशा को हिफ़्ज़ करने के साथ एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे
11 से 14 साल और 15 से 18 साल आयु के समूहों के लिए इस टूर्नामेंट के क़िरअत का भाग भी आयोजित किया जाएगा
यह कार्यक्रम रमजान मुबारक के महीने के पहले दिन से शुरू हुआ है और 29 रमजान तक जारी रहेगा और ईदे सईद के समारोह के साथ खत्म हो जाएगा
1065177
captcha