ईरानी की कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने इबा समाचार एजेंसी के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि बहरीनी क्रांतिकारियों ने अपने भविष्य का फैसला करने के हक़ और बंदियों की स्वतंत्रता के लिए मुस्लिम अधिकार के नारे के साथ नए सप्ताह का आरंभ किया है.
इसी सिलसिले में बहरीन के राजनीतिक दल 14 फरवरी ग्रैंड इलायंस ने ऑल खलीफा के बर्बर हिंसा से अपनी याद शक्ति खोने वाले बहरीनी छात्र मोहम्मद अब्दुल अल महदी के साथ एकता दर्शाने के लिए रैलियाँ और विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की अपील की है.
उल्लेखनीय है कि बहरीन के अन्य क्षेत्रों में भी क्रांतिकारी नागरिकों ने कैदियों की रिहाई के लिए विरोध प्रदर्शन आयोजित किए हैं जिनको सुरक्षा बलों ने हिंसा का निशाना बनाया है.
1067173