ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «lexpressiondz» के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि अमीरात के इस्लाम पसंद समूह "अलइस्लाह" ने आरोप लगाया है कि हमारे संगठन से जुड़े 41 लोगों को सरकार से सुधार की मांग करने के इल्ज़ाम में गिरफ्तार कर लिया गया था, इसलिए इन की तुरंत स्वतंत्रता को सुनिश्चित किया जाऐ.
मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े इस समूह के बयान में कहा गया है: हम कैदियों की स्वतंत्रता के साथ साथ सुरक्षा के नाम पर अमानवीय व्यवहार और नागरिकों में भय व डर के वातावरण को समाप्त करने की मांग करते हैं.
उल्लेखनीय है कि "अलइस्लाह" उदारवादी पार्टी है जिसका एकमात्र लक्ष्य नागरिकों के अधिकारों का संरक्षण और संविधान को सही लागू कराना है.
1066837