IQNA

कुरानी प्रदर्शनी के इस्लामी जागरूकता और फ़िलिस्तीन विभाग की बैठकों के रद्द होने के कारण

5:32 - August 03, 2012
समाचार आईडी: 2383936
अंतरराष्ट्रीय समूह: इस्लामी जागरूकता और फ़िलिस्तीन विभाग के सहायक अबुल फ़ज़्ल राफ़ई ने अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के जन संबंध क्षेत्र की ओर से असहयोग को इन बैठकों के रद्द होने का कारण बताया है.
तेहरान में जारी अंतरराष्ट्रीय कुरान प्रदर्शनी के इस्लामी जागरूकता और फ़िलिस्तीन विभाग के सहायक अबुल फ़ज़्ल राफ़ई ने ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के साथ बातचीत के दौरान कहा: उक्त खंड में लगभग 20 बैठकें आयोजित करने का फैसला किया गया था जो प्रदर्शन के जन संबंध क्षेत्र की ओर से बैठकों की कवरेज और प्रचार में सहयोग न करने की वजह से रद्द कर दी गई हैं.
उन्होंने कहा: इन बैठकों का लक्ष्य इस्लामी जागरूकता और विभिन्न देशों में उसके प्रभाव और इस्लामी जागरूकता के सह्योनी शासन की सुरक्षा पर सीधे प्रभाव का वर्णन करना था जो जन संबंध क्षेत्र के असहयोग की वजह से रद्द हो गई हैं.
1068818
captcha