IQNA

बहरीन में रात के समय नागरिकों को सामूहिक सजाऐं

6:31 - August 04, 2012
समाचार आईडी: 2384505
अंतरराष्ट्रीय समूह: बहरीनी सुरक्षा बलों ने रात के समय सामूहिक सज़ा की नीतियों पर अमल करते हुऐ स्वतंत्रता और लोकतंत्र की मांग करने वाले 14 क्षेत्रों पर हमला करके स्थानीय लोगों को हिंसा का निशाना बनाया है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना वेब साइट अलआलम के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि सरकारी सुरक्षा बल जिन को बहरीनी जनता रात की चमगादड़ें, कहकर पुकारते हैं, ज़हरीले और बेहोश करने वाली गैसों के माध्यम से नागरिकों के तंग महल्लों और घरों पर हमला करते हैं.
बहरीनी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार निषिद्ध करार दिए गए शाटगन छररों से प्रदर्शनकारियों को सीधे निशाना बनाया है जिसके परिणाम में विभिन्न क्षेत्रों के 5 नागरिक घायल हुए हैं जबकि घायल लोग सुरक्षा बलों के डर से अस्पताल जाने से परहेज़ कर रहे जो उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.
1069409
captcha