IQNA

इंडोनेशिया में रेडियो और टीवी कार्यक्रमों को हलाल प्रमाणन जारी करने का फ़ैसला

6:34 - August 04, 2012
समाचार आईडी: 2384508
अंतरराष्ट्रीय समूह: इंडोनेशिया के मीडिया आयोग KPID के पश्चिम क्षेत्र जावह और इंडोनेशिया की उलेमा शूरा MUI ने देश में रेडियो और टीवी कार्यक्रमों को हलाल प्रमाणन जारी करने का फैसला किया है ताकि अनैतिक कार्यक्रमों की तैयारी को रोका जा सके.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «the Jakarta Post», के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि उलेमा शूरा के पश्चिम क्षेत्र जावह के सदस्य सलीम उमर ने कहा: टीवी कार्यक्रम आत्मा का भोजन और शरीर के भोजन के समान उसके स्तर से भी संतुष्ट होना चाहिए.
उन्होंने कहा: हलाल कार्यक्रम हर प्रकार के अनैतिक कामों से मुक्त होंगे और इन जैसे कार्यक्रमों के लिए हलाल प्रमाणन जारी करना उन को मानक कार्यक्रमों का दर्जा देगा जिस के माध्यम से अधिकांश दर्शकों को आकर्षित किया जा सकता है.
1068316

captcha