राजनीतिक समूह: आयतुल्लाह जन्नती ने शुक्रवार नमाज़ के दूसरे ख़ुतबे में दुश्मन की ओर से ईरान के खिलाफ आर्थिक युद्ध की शुरूआत की ओर इशारा करते हुए कहा: अमेरिका, आर्थिक क्षेत्र में हमें हराकर ईरान पर दोरबारह अधिकार हासिल करना चाहता है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) की रिपोर्ट के अनुसार, 3 अगस्त को इस्लामी गणतंत्र ईरान की गार्डियन काउंसिल के अध्यक्ष आयतुल्लाह अहमद जन्नती ने शुक्रवार नमाज़ के दूसरे ख़ुतबे में आर्थिक संकट और महंगाई की ओर इशारा करते हुए विचार व्यक्त किया है कि आर्थिक संकट ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है और हम भी इसका शिकार हैं, लेकिन यह बहुत गंभीर और विशेष समस्या है गंभीरता से जिसका समाधान ढूंढने की जरूरत है.
उन्होंने कहा: इस्लामी व्यवस्था के दुश्मनों को अन्य युद्धों में हार का सामना करना पड़ा है, अब इस जंग में वे लोग सफलता का इंतजार कर रहे हैं इसलिए यह समस्या आम प्रकृति की नहीं है और जनता के साथ साथ शासकों को भी उसके त्वरित समाधान के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिए.
1069566