IQNA

सऊदी अरब में सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी / क़तीफ़ में प्रदर्शन के दौरान एक जवान शहीद

10:47 - August 07, 2012
समाचार आईडी: 2387431
अंतरराष्ट्रीय समूह: सऊदी अरब में राजनीतिक कैदियों की रिहाई के लिए विरोध प्रदर्शन जारी हैं.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट अलआलम के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि 3 अगस्त को मदीनऐ मुनव्वरा के नागरिकों ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान राजनीतिक बन्दियों की रिहाई की मांग की है.
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने प्ले कार्ड उठा रखे थे जिन पर पुरुष और महिला कैदियों के नाम दर्ज थे.
उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब के पूर्वी शिया आबादी वाले प्रांत क़तीफ़ में भी सुरक्षा बलों की गोलीबारी के बाद घायल अवस्था में क़ैद होने वाले मोहम्मद अलशाख़ूरी के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किए गए.
उल्लेखनीय है कि क़तीफ़ में होने वाले सार्वजनिक प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बहरीन के ध्वज उठाकर बहरीनी जनता और उन के वैध मांगों के समर्थन का ऐलान किया.
1070301



captcha