IQNA

कुवैत में अंतरराष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता के स्थायी कार्यालय की स्थापना

10:49 - August 07, 2012
समाचार आईडी: 2387444
अंतरराष्ट्रीय समूह: कुवैत में अवक़ाफ़ और इस्लामी मामलों के मंत्रालय के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता के स्थायी कार्यालय की स्थापना की गई.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने कुवैत से निकलने वाले अखबार, दैनिक "अलराए" के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि कुवैत के अवक़ाफ़ और इस्लामी मामलों के मंत्रालय के कुरआन क्षेत्र के प्रभारी "ख़ालिद यूसुफ बोग़ीष" ने विचार व्यक्त किया है कि हाल ही में सऊदी अरब के शहर "जेद्दा" मैं 17 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कुरआन की सेवा के लिऐ विश्व पुरुस्कार के सफल उम्मीदवारों के सम्मान में आयोजित समारोह के दौरान कुवैता की ओर से पेश किऐ गऐ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं पर देख भाल के लिए देश में स्थायी कार्यालय खोलने के प्रस्ताव की समीक्षा की गई है.
ख़ालिद यूसुफ बोगीष ने कहा: सऊदी अरब में आयोजित होने वाली कुरान सेवा जायज़ह समारोह के दौरान कुवैता के अवक़ाफ़ मंत्रालय के कुरान क्षेत्र और इस्लामी तहक़ीक़ात के सहायक सैयद अब्दुल्ला महदी बराक को उक्त कार्यालय का प्रमुख निश्चित किया गया है.
1070345
captcha