ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट "अलमनार" के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा कि 6 अगस्त को सैयद हसन नसरुल्लाह ने "इस्लामी प्रतिरोध की समर्थक महिला संगठन" के इफ़्तार कार्यक्रम के बाद मिस्र के सीमा क्षेत्र "सीना" में सैन्य अधिकारियों और सिपाहियों को पेश आने वाले त्रासद घटना की ओर इशारा करते हुए कहा: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मिस्र के लगभग 15 से 16 सैनिक अधिकारियों और सिपाहियों की हत्या और उन के सिरों को शरीर से अलग कर दिया गया है.
उन्होंने कहा: यह घटना बहुत ज़्यादा त्रासद और निराशा वाली है और हमारा कर्तव्य बनता है कि इस हमले की निंदा में आवाज़ उठाऐं और उससे भी बड़ी मुसीबत कि इस घटना की धर्म, इस्लाम और प्रतिरोध या फिर इस तरह के अन्य पवित्र चीज़ों की ओर निस्बत देना है, में मिस्री नेतृत्व, सेना और शहीद सैनिकों के परिवार की सेवा में संवेदना ब्यक्त करता हूं.
1072792