IQNA

दुबई में इस्लामी फुटकर बैंकिंग के विश्व सम्मेलन का आयोजन

12:41 - August 08, 2012
समाचार आईडी: 2388391
अंतरराष्ट्रीय समूह: 9 से 10 अक्टूबर तक दुबई में इस्लामी फुटकर बैंकिंग का विश्व सम्मेलन आयोजित किया जाएगा.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «hedgeweek», के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि इस बैठक का लक्ष्य इस्लामी फुटकर बैंकिंग विशेषज्ञों को एक जगह इकट्ठा करना और इस विश्व बाजार के विकास अवसरों की वास्तविक समीक्षा करना है.

उल्लेखनीय है कि बैठक के दौरान विशेषज्ञ, इस्लामी अर्थ जगत के भविष्य के बारे में अपनी राय व्यक्त करेंगे और इस क्षेत्र में पेश मुश्किलों के हल के लिए उपाय की समीक्षा करेंगे.

इस बैठक में दुनिया भर के विभिन्न देशों के 250 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं

उल्लेखनीय है कि मलेशिया का अंतरराष्ट्रीय इस्लामी वित्तीय केंद्र, ब्रिटेन इस्लामी वित्तीय परिषद, स्वीजजरलेंड की इस्लामी बैंकिंग और आर्थिक संघ इस बैठक को प्रायोजित कर रहे हैं.
1073094
captcha