IQNA

फ़्रांसीसी विदेश मंत्रालय की ओर से म्यांमार में मुसलमानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग

12:41 - August 08, 2012
समाचार आईडी: 2388393
अंतरराष्ट्रीय समूह: म्यांमार में मुसलमानों के नरसंहार के हवाले से प्रकाशित होने वाली खबरों के बाद फ़्रांसीसी विदेश मंत्रालय ने म्यांमार के अधिकारियों से मांग की है कि अपने नागरिकों के अधिकारों का सम्मान करे और रूहंगिया के मुसलमानों के खिलाफ जातिवाद नीतियों को तुरंत बदला जाए.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «brecorder», के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि फ़्रांसीसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वीनसेन्ट फलोरयानी ने स्पष्ट किया है कि बर्मा में मुसलमानों की समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान राष्ट्रीय एकता लिए आवश्यक है.
मंत्रालय ने कहा: राख़ीन के पश्चिमी राज्य में मुसलमानों की स्थिति की पारदर्शी तरीके से समीक्षा की जाए, इसके अलावा मानव और नागरिक अधिकारों का भी सम्मान किया जाए.
1073084
captcha