IQNA

संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रांत मैसूरी में एक मस्जिद को आग लगा दी गई

23:02 - August 08, 2012
समाचार आईडी: 2388830
अंतरराष्ट्रीय समूह: संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रांत मैसूरी में स्थित चैपलिन क्षेत्र में मुसलमानों के नमाज़े सुबह के पढने से सिर्फ एक घंटा पहले एक मस्जिद में आग लगाई गई
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट«geo.tv»के अनुसार बताया कि पुलिस फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन(एफबीआई)के अनुसार जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका में सिखों की इबादतगाह पर एक सशस्त्र हमले के कम से कम एक दिन बाद 6 अगस्त सोमवार को इस देश के प्रांत मैसूरी में स्थित चैपलिन क्षेत्र की एक मस्जिद को स्थानीय समय के अनुसार 3 बजकर 40 मिनट पर मुसलमानों की सुबह की नमाज़ से ठीक सिर्फ एक घंटा पहले आग लगा दी गई
आग जिसके परिणामस्वरूप पूरी तरह से इस्लामी केंद्र को नष्ट कर दिया, लेकिन सौभाग्य से कोई जानी नुकसान नही हुआ
इससे पहले भी 4 जुलाई बुधवार को, एक अनजान व्यक्ति ने इस मस्जिद की छत पर बम फेंका था और नुकसान पहंचाया था लेकिन इस बारे में किसी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है
हालांकि इस क्षेत्र के 125 मुसलमानों ने कहा है कि साल 2007 में मस्जिद बनने के बाद से कई बार इस्लामी केंद्र पर हमला किया गया और नष्ट करने करने की प्रयास किया गया है
1073427
captcha