IQNA

अमेरिकी मुसलमानों ने मस्जिदों के लिए सुरक्षा स्थापित करने की मांग की

6:30 - August 09, 2012
समाचार आईडी: 2388911
सामाजिक समूह: इस देश में हाल के सप्ताहों के दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मस्जिदों के अपमान के चलते अमेरिकी मुसलमानों ने कल बुधवार, 8 अगस्त को ऐक बयान जारी करके मस्जिदों और अन्य धर्मों के पूजा स्थानों के लिए सुरक्षा की स्थापना की मांग की.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA), अमेरिका शाखा के अनुसार, इस देश के मुसलमानों ने हाल के सप्ताहों के दौरान अमेरिका में मुसलमानों की मस्जिदों के खिलाफ अपमानजनक कार्यों और इसी तरह "विस्कॉन्सिन राज्य में सिखों के मंदिरों में गोली बारी व और आग लगने की ओर ध्यान देते हुऐ बयान जारी करके इस विषय की जांच की मांग की.

अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल ने अपने बयान में अमेरिकी सरकार से सशस्त्र अपराधियों और विभिन्न धर्मों की मस्जिदों और मंदिरों का अपमान करने वालों की गिरफ़्तारी की मांग की क्योंकि पूजा केन्द्रों की सुरक्षा और शांति को लागू करना सरकार की मुख्य जिम्मेदारी में है. 1074220
captcha