अंतरराष्ट्रीय समूह: दुबई पुरस्कार के कुरानी टूर्नामेंट में कजाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाले मालिक ख़रीफतैन ख़ज़ीन ने कहा कि ईरान की अंतर्राष्ट्रीय कुरानी प्रतियोगिताओं का शुमार दुनिया भर की सबसे बड़ी प्रतियोगिताओं में होता है और मेरी सबसे बड़ी इच्छा के अनुसार मैं इस शानदार सभा में भाग लेकर अनुभव कर रहा हूँ
कजाकिस्तान के नौ वर्षीय हाफिज़े क़ुरान करीम मालिक ख़रीफतैन ख़ज़ीन ने ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि मैंने सात साल की उम्र से हिफ़्ज़े कुरान की शुरूआत की और डेढ वर्ष के बाद निरंतर प्रयास के ज़रिए अल्लाह के कलाम को पूरी तरह से हिफ़्ज़ कर लिया और अब दुबई के अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग ले रहा हूं
उन्होंने कहा कि मैं पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय क़ुरान प्रतियोगिता में भाग ले रहा हूं और कहा कि मेरे पिता एक शिक्षक के रूप में मेरे साथ हैं
कजाकिस्तान के इस युवा हाफ़िज़ ने कहा कि हमारे देश में कुरानी प्रतियोगिताओं और ईरान के इस्लामी गणतंत्र के बारे में बहुत अधिक बात होती है उन्होंने कहा: कि अधिकांश लोगों से मैंने इस टूर्नामेंट के बारे में उन लोगों के साथ बात की है, वह मुख्य प्रतिद्वंद्वी ईरानी हाफ़िज़ को पेश कर रहे हैं इसके अलावा कुछ प्रतिभागियों से तेहरान की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की महिमा के बारे में भी बातें सुनी हैं और मेरी आशा है कि मुझे इस प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिले
1073654