IQNA

सीरिया और प्रतिरोध के समर्थन के आरोप में लेबनान के पूर्व सूचना मंत्री को सज़ा!

11:51 - August 12, 2012
समाचार आईडी: 2390755
अंतरराष्ट्रीय समूह: लेबनान के पूर्व सूचना मंत्री "मेशल समाहा" के परिजनों ने सीरिया और प्रतिरोध के समर्थन को उनकी गिरफ्तारी और सजा का वास्तविक कारण करार दिया है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट "अलआलम" के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि लेबनान के पूर्व सूचना मंत्री और संसद सदस्य मेशल समाहा से जांच जारी है जो राजनीतिक क्षेत्रों में अराजकता और मतभेद में वृद्धि का कारण बना है.
लेबनान की न्यायपालिका ने अभी तक उनकी गिरफ्तारी का कारण नहीं बयान किया है लेकिन लेबनानी प्रधानमंत्री "नजीब मयकाती" इस गिरफ्तारी का कारण सुरक्षा समस्याओं को बता रहे हैं.
दूसरी ओर समाहा के परिजनों ने कहा: इन को इस्लामी प्रतिरोध और सीरिया के समर्थन में स्टैंड लेने पर सजा दी जा रही है.
1075463
captcha