IQNA

म्यांमार के सरकारी शिविरों में मुसलमानों की अधिक परेशान करने वाली स्थिति

12:38 - August 13, 2012
समाचार आईडी: 2391784
अंतरराष्ट्रीय समूह: म्यांमार में रोहंगयन मुसलमान जो राज्य राख़ीन के उत्तर पश्चिम में स्थापित सरकारी शिविरों में ठहराए गए हैं, बहुत ही बुरी स्थिति में हैं और उन्हें बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने «Press TV», के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि रोहंगयन मुसलमानों के शिविरों में भोजन और दवाओं की भारी कमी है और 40 दिन पहले स्थापित किए जाने वाले इन शिविरों में अब तक बच्चों सहित 18 की मौत हो चुकी है.
रिपोर्ट के अनुसार यह शिविर मुसलमानों के अन्य शिविरों की तुलना में बेहतर है लेकिन इसके बावजूद इसकी यह हालत है और इसी शिविर पर तुर्की के राजदूत और इंडोनेशिया के सहायक अध्यक्ष भी दौरा कर चुके हैं.
स्थानीय निवासियों का कहना है कि अन्य शिविरों की स्थिति इससे भी अधिक बदतर है.
1076457
captcha