ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «La Times», के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि दो साल से इस्लाम विरोधी और आतंकवादी समूहों की ओर से कानूनी शिकायत और धमकियों के माध्यम से मस्जिद के निर्माण का विरोध किया जा रहा था यहां तक कि मस्जिद के कुछ हिस्से को ध्वस्त भी कर दिया गया था, किन्तु क्षेत्र के मुसलमानों के अथक प्रयासों के बदौलत आखिरकार मस्जिद की स्थापना कर दि गई है.
उल्लेखनीय है कि 30 साल पुरानी मस्जिद की इमारत की जगह इस मस्जिद के निर्माण की कानूनी अनुमति वर्ष 2010 में स्थानीय अधिकारियों से ली गई थी लेकिन इसके बाद लगातार दो साल विरोधी समूह मस्जिद का निर्माण रुकवाने की कोशिश करते रहे हैं.
1075955