IQNA

इथोपिया में विरोध प्रदर्शनों की कवरेज पर मुसलमान पत्रकार गिरफ्तार

12:41 - August 13, 2012
समाचार आईडी: 2391791
अंतरराष्ट्रीय समूह: मानवाधिकार के लिए सक्रिय लोगों ने मुसलमानों के विरोध प्रदर्शनों की कवरेज के अपराध में इथोपियन पत्रकार "यूसुफ क़ताशो" की गिरफ्तारी के बारे में खबर दी है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «rfi», के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि पत्रकार एसोसिएशन ने घोषणा की है: इथोपिया के सुरक्षा अधिकारियों ने तीन सप्ताह पहले यूसुफ क़ताशो को मुसलमानों पर सुरक्षा बलों के बर्बर हिंसा से जुड़े समाचार प्रकाशित करने पर गिरफ्तार कर लिया था.
उल्लेखनीय है कि तीन सप्ताह पहले गिरफ्तार होने वाला यह मुसलमान पत्रकार हमेशा विभिन्न धर्मों के मामलों में सरकारी हस्तक्षेप पर कड़ी आलोचना करता था और मानवाधिकारों के लिए सक्रिय लोगों के प्रयासों के बावजूद अभी तक पत्रकार के परिवार में से किसी ने भी उनसे मुलाकात नहीं की है.
1076427
captcha