IQNA

अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधि के अपमान भरे बयानों पर इब्राहीमी धर्मों के नेताओं का क्रोध

10:12 - August 14, 2012
समाचार आईडी: 2392503
अंतरराष्ट्रीय समूह: अमेरिकी कांग्रेस में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिनिधि "जो वॉल्श" के अपमान भरे बयानों के खिलाफ धार्मिक नेताओं ने कड़ा विरोध किया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «theOnline», के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि जो वॉल्श ने अमेरिकी राज्य ऐलीनो के दौरे के दौरान 11 सितंबर की घटना को मुसलमानों के साथ जोड़ा है और इसी तरह एक दूसरी घटना की ओर इशारा करते हुए उसने अमेरिकी समाज में मुसलमानों की उपस्थिति को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा करार दिया है.
उसने अपने भाषण में अमेरिकी मुसलमानों को 11 सितंबर के हमले से अधिक खतरनाक करार दिया है और उन पर अमेरिकियों की हत्या के लिए आतंकवाद में लिप्त होने का आरोप लगाया है.
उल्लेखनीय है कि गैर सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस समय अमेरिका में लगभग 7 मिल्यून मुसलमान रह रहे हैं.
1076899
captcha