IQNA

इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव ने आज़रबाईजान में भूकंप से होने वाली हानि पर खेद व्यक्त किया है

16:52 - August 14, 2012
समाचार आईडी: 2393050
इंटरनेशनल ग्रुप: इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव अकमलुद्दीन एहसान ओग़लु ने एक बयान जारी करके ईरान के उत्तर पश्चिम में भूकंप से होने वाली हानि पर अफसोस ज़ाहिर किया है
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट«ओआईसी» के अनुसार उद्धृत किया कि अकमलुद्दीन एहसान ओग़लु ने पूर्वी आज़रबाईजान के प्रांत के सैकड़ों लोगों की मौत और इस प्रांत के शहरों के नष्ट हो जाने पर खेद व्यक्त किया है
उन्होंने आगे कहा कि इस घटना में मरने वालों की अधिक संख्या से बहुत अफसोस हुआ है
एहसान ओग़लु ने ईरानी गणराज्य की सरकार और वहां के लोगों से इस घटना के पीड़ित परिवारों के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त की है
उन्होंने कहा कि इस्लामी सहयोग संगठन पूर्वी Azarbaijan में मुस्लिम भाइयों और बहनों की किसी भी तरह की मदद करने को तैयार है
1077296
captcha