ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «maghrebemergent», के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि टयुनिश के राष्ट्रपति अहमद मरज़ोकी ने ज़ैनुल आबदीन बिन अली की मेजबानी पर सऊदी अधिकारियों को काफ़ी आलोचना का निशाना बनाते हुए सऊदी अरब से अपील की है कि तत्काल इस (इस्लाम के साथ खयानत, कुरान का अपमान और जनता का माल लूटने वाले) विश्वासघाती को टयुनिश के हवाले किया जाए.
उन्होंने स्पष्ट किया: बहुत आश्चर्य की बात है कि सऊदी अरब सरकार ने ऐसे व्यक्ति को शरण दी है जिसके पत्र कार्यों में इस्लाम और मुसलमीन के साथ खयानत का काला इतिहास दर्ज है और उसके शासनकाल में कई बार कुरआन का अपमान भी किया गया है.
1079271