IQNA

रियाज़ में इस्लामी धर्मों के बीच बातचीत के लिए केन्द्र स्थापित करने का प्रस्ताव

10:49 - August 16, 2012
समाचार आईडी: 2394262
अंतरराष्ट्रीय समूह: 14 अगस्त को सऊदी अरब के राजा ने मक्का में जारी इस्लामी सहयोग संगठन के सम्मेलन के दौरान रियाज़ में इस्लामी धर्मों के बीच द्विपक्षीय बातचीत के लिए एक केंद्र की स्थापना का प्रस्ताव किया है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «atlasinfo», के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि सऊदी अरब के राजा "अब्दुल्ला बिन अब्दुल अज़ीज़" ने कल मक्का में जारी इस्लामी सहयोग संगठन के आपातकालीन बैठक के दौरान रियाज़ में इस्लामी धर्मों के बीच बातचीत के लिए केन्द्र स्थापित करने का प्रस्ताव करते हुए कहा: इस केन्द्र के सदस्य सऊदी अरब की राजधानी रियाद में रहेंगे, जो इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव और संगठन के सदस्य देशों की मंत्रियों की परिषद के सदस्यों द्वारा चयनित किऐ जाऐंगे.
उन्होंने स्पष्ट किया इस केन्द्र की जिम्मेदारी होगी कि शिया और सुन्नी मुसलमानों के बीच सांप्रदायिक और निफ़ाक़ की रोकथाम और विभिन्न इस्लामी धर्मों के अनुयाईयों के बीच सहयोग और आपसी बातचीत को बढ़ावा देने के लिए कोशिश करें.
1079234
captcha