ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «businessnews» के हवाले से नकल करते हुए कहा है कि "बिन अली" सरकार के गिरने और टयुनिश में इस्लामी गतिविधियों के शुरू होने से कुरानी और धार्मिक कार्यक्रमों पर शामिल सैटेलाइट चैनलों की संख्या में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है.
इसी सिलसिले में, "सफ़ाक़स" नामक शहर में "अलक़लम" के नाम से पहले इस्लामी सैटेलाइट चैनल उद्घाटन के बाद टयुनिश की राजधानी में " अलइन्सान" से नामित दूसरे सैटेलाइट चैनल का उद्घाटन किया गया है.
टयुनिश के मीडिया ने घोषणा की है कि अभी तक इस चैनल के मालिकों के बारे में कुछ मालूम नहीं, लेकिन कहा जाता है कि यह चैनल इस्लामी रेडियो "अज़्ज़ैतूनह एफ एम" के स्टूडियो से प्रसारण किया जाएगा.
1079203