ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «liberation», के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि पाकिस्तान के सुरक्षा सूत्रों ने घोषणा करते हुए कहा: ऐनी गवाहों के अनुसार, बंदूकधारियों ने शिया यात्रियों को रावलपिंडी से गिलगित लेकर जाने वाली बस को रोक लिया और 25 लोगों को बस से उतार कर बेदर्दी से शहीद कर दिया.
स्थानीय सरकार के प्रतिनिधि "ख़ालिद उमरज़ई" ने कहा: सैनिक लिबास पहने 12 लोगों ने बस को रोक कर शिया नागरिकों को बस से उतारा और फिर पहचान कार्ड चेक करने के बाद उनको फायरिंग करके शहीद कर दिया.
1080727