IQNA

पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्र में 25 शिया नागरिकों को शहीद कर दिया गया

10:38 - August 18, 2012
समाचार आईडी: 2395376
अंतरराष्ट्रीय समूह: 16 अगस्त को अज्ञात बंदूकधारियों ने शिया नागरिकों की बस पर हमला कर के 25 कर्मियों को बेदर्दी से शहीद कर दिया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «liberation», के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि पाकिस्तान के सुरक्षा सूत्रों ने घोषणा करते हुए कहा: ऐनी गवाहों के अनुसार, बंदूकधारियों ने शिया यात्रियों को रावलपिंडी से गिलगित लेकर जाने वाली बस को रोक लिया और 25 लोगों को बस से उतार कर बेदर्दी से शहीद कर दिया.
स्थानीय सरकार के प्रतिनिधि "ख़ालिद उमरज़ई" ने कहा: सैनिक लिबास पहने 12 लोगों ने बस को रोक कर शिया नागरिकों को बस से उतारा और फिर पहचान कार्ड चेक करने के बाद उनको फायरिंग करके शहीद कर दिया.
1080727
captcha