IQNA

बहरीन, शिया नेता को तीन वर्ष की सजा

10:39 - August 18, 2012
समाचार आईडी: 2395381
अंतरराष्ट्रीय समूह: 16 अगस्त को बहरीन की अदालत ने मानवाधिकारों के लिए सक्रिय "नबील रजब" को तीन साल की सजा सुनाई है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने फ्रांस की सरकार समाचार एजेंसी «AFP», के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि नबील रजब के वकील "मोहम्मद अलजशी" ने इंटरनेट के माध्यम से कहा है कि बहरीन की एक अदालत ने देश में मानवाधिकार के लिए सक्रिय इस नेता को अवैध प्रदर्शनों में भाग लेने पर तीन साल की कैद की सजा सुनाई है.
उल्लेखनीय है कि यह आदेश ऑल खलीफा सरकार की नज़र से अवैध प्रदर्शनों में भाग लेने पर सुनाया गया है.
नबील रजब ने कल अपने वकील और परिवार के साथ अदालत में भाग लिया किन्तु बहरीन के मानवाधिकार केन्द्र के अधिकारियों को इस अदालती समारोह में भाग लेने से रोक दिया गया था.
1080740
captcha