IQNA

माहे रमज़ान के अंतिम शुक्रवार को विश्व क़ुद्स दिवस के शीर्षक से निर्धारित करने के अवसर पर इमाम खुमैनी (र.) का ऐतिहासिक संदेश

10:41 - August 18, 2012
समाचार आईडी: 2395391
राजनीतिक समूह: इमाम खुमैनी (र.) ने मज़लूम फ़िलिस्तीनी क़ौम के समर्थन के उद्देश्य से 16 रमज़ान 1979 के दिन रमज़ान के अंतिम शुक्रवार को विश्व क़ुद्स दिवस का नाम दे कर फ़िलिस्तीन में नई जान फूंक दी.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी गणतंत्र ईरान के संस्थापक का संदेश इस तरह से है.
बिस्मिल्ला हिर रहमानिर रहीम
मैं सभी मुसलमानों और इस्लामी सरकारों से अपील करता हूँ कि ग़ासिब सह्यूनियों और उनके समर्थकों के हाथ काटनं के लिए माहे रमज़ान के अंतिम शुक्रवार को जो क़द्र के दिनों में से है और इससे फिलिस्तीनी मिल्लत की तक़्दीर भी निर्धारित हो सकती है, क़ुद्स दिवस के शीर्षक से चुनें और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करके मुसलमानों के कानूनी अधिकारों की आवाज बुलंद करें. प्रभु मुतआल से अहले इस्लाम की अहले कुफ़्र पर जीत की दुआ करता हूं.
रूहुल्लाह मोसवी अलख़ुमैनी
7 अगस्त 1979
1080693
captcha