ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «Palestine Info», के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि यह रैली ग़ज़ा की इस्लामी और राष्ट़्रीय बलों की ओर से आयोजित की गई थी और इसमें हजारों की संख्या में फ़िलिस्तीनी मुसलमानों ने भाग लिया.
आज़ादी फ़िलिस्तीन गठबंधन के सदस्य रबाह महना ने प्रदर्शनों में घोषणा की: क़ुद्स की स्वतंत्रता, व्यर्थ और लाभ रहित वार्ता से नहीं हासिल की जा सकती.
उन्होंने फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण के अध्यक्ष महमूद अब्बास से मांग की कि काबिज सैनिकों के साथ वार्ता और आपसी शांति सहयोग को समाप्त कर फिलिस्तीनियों को एकजुट करें.
1081276