ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने फ्रांस की समाचार एजेंसी 'AFP "के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि यूरोपीय संघ के विदेश नीति के अधिकारी ने 17 अगस्त को नबील रजब को तीन साल क़ैद की सज़ा सुनाए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा: यूरोपीय संघ गहरी चिंता के साथ इस समस्या का समाधान का प्रयास करेगी और हमें उम्मीद है कि मानवाधिकार के इस नेता की सजा पर अदालत समीक्षा करेगी.
उल्लेखनीय है कि नबील रजब के वकील मोहम्मद अलजशी ने सामाजिक संपर्क की वेब साइट पर कहा: अदालत ने गुरुवार के दिन अवैध प्रदर्शनों में भाग लेने के बहाने नबील रजब को तीन साल कैद की सजा सुनाई है.
1081254