IQNA

इस्लामी - अमेरिकी संपर्क परिषद ने ईद फ़ित्र के अवसर पर सुरक्षा कड़ी करने की मांग की

17:07 - August 19, 2012
समाचार आईडी: 2396055
अंतरराष्ट्रीय समूह: इस्लामी - अमेरिकी संपर्क परिषद ने ईद फ़ित्र की नमाज़ और समारोह के समय अमेरिका में स्थित मस्जिदों में सुरक्षा कड़ी करने की मांग की है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «CAIR», के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि इस्लामी - अमेरिकी संपर्क परिषद ने अमेरिका में इस्लामी केंद्र और मुसलमानों की मस्जिद पर बढ़ते हुए हमलों के बाद ईद फ़ित्र के मौके पर सुरक्षा कड़ी करने की मांग की है.
इस परिषद ने इस्लामी केंद्र के अधिकारियों की ओर से किसी भी संभावित खतरे का मुकाबला करने के लिए सुरक्षा योजना जारी की है.
परिषद के कार्यकारी निदेशक "नहाद आवाद" हाल ही में मस्जिदों और इस्लामी केन्द्रों पर हमलों की ओर इशारा करते हुए कहा: ईद फ़ित्र के अवसर पर मुसल्मानों की सुरक्षा के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था का बंदोबस्त आवश्यक बात है.
1081688
captcha