ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट"अल हिन्द अल यौम" के अनसार उद्धृत किया कि यह ख़त्ती कुरान कश्मीरी सुलेखक फतहुल्लाह लाह दारा लिखा गया है और कश्मीर की एक प्रदर्शनी में लोगों के देखने के लिए पेश किया गया है
यह कुरान कश्मीर में सबसे पुरानी ख़त्ती कुरान की पांडुलिपि माना जाता है और इस ख़त्ती कुरान की खोज दुनिया के इस क्षेत्र में मुसलमानों की एक लंबी अवधि की उपस्थिति माना जा रहा है
भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य की कला, संस्कृति और भाषा अकादमी के सचिव खालिद बशीर ने इस बारे में कहा कि इस ख़त्ती कुरान में आयतों का फ़ारसी अनुवाद भी है और यह संस्करण इस अकादमी के मुख्यालय में एक प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया है
खालिद बशीर ने आगे कहा कि, पवित्र कुरान की यह ख़त्ती पांडुलिपि वर्ष 1237 ई.से संबंधित है
1083796