ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने इराकी समाचार एजेंसी "बलाद समाचार" के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि यह समारोह, "सफ़ीर" के शीर्षक से कूफ़ा में इमाम हुसैन (अ) के दूत के रूप में मुस्लिम बिन अक़ील के वार्षिक दिन के अवसर पर "मुस्लिम बिन अक़ील; मदीने से कूफ़ा इमामत का राजदूत और पेश कदम" के नारे के साथ कूफ़ा में आयोजित किया जा रहा है जो 26 अगस्त तक जारी रहेगा.
मस्जिदे कूफ़ा के मुतवल्ली "सैयद मूसा तक़ी अलख़लख़ाली" ने कहा: शहीद मुस्लिम बिन अक़ील की महानता को देखते हुए कूफ़ा में हज़रत मुस्लिम (अ) के आगमन के वार्षिक दिन के अवसर पर समारोह का आरंभ किया गया है.
1084198