राजनीतिक समूह: 16वें गुटनिर्पेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों के शिखर सम्मेलन के अध्यक्ष ने अपने भाषण में इस बयान के साथ कि सभी क़ौमें आज मौजूदा स्थिति से, संतुष्ट नहीं हैं कहा: कि इस असंतोष का कारण यह कि मानवता अपने ऐतिहासिक व वैश्विक आकांक्षाओं को जो कि भेदभाव, गरीबी, युद्ध और दुश्मनी की समाप्ति और ऐक अच्छे जीवन तक खुशी और प्यार के साथ स्वतंत्रता, न्याय और गरिमा और टिकाऊ शांति की छाया में पहुंचना है प्राप्त करने का उचित अवसर नहीं पासकी.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) जानकारी वेबसाइट अल आलम नेटवर्क के हवाले से, राष्ट्रपति ने कहा कि आज वर्चस्ववादी शक्तियों के लिए हथियार का व्यापार, आय का सबसे बड़ा स्रोत बन चुका है और उन्होंने मादक पदार्थ उत्पादन और तस्करी और आतंकवाद का खुला समर्थन करके स्थायी शांति को असंभव मानव इच्छा में परिवर्तित कर दिया है - उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान ढांचे और सुरक्षा परिषद में कुछ शक्तियों के वर्चस्व की ओर संकेत करते हुए कहा कि इसके बावजूद कि दुनिया की सभी राष्ट्र 65 साल से फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के अधिकार को स्वीकार कर रहे हैं सुरक्षा परिषद का प्रदर्शन नकली सह्योनी शासन के थोपे जाने और उसके कब्जे और ज़ुल्म व अतिक्रमण के बढ़ने पर बे नतीजा साबित हुआ है - उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान, इराक और पाकिस्तान में जनता की संगठित रूप से हत्या की जा रही हैं लेकिन सुरक्षा परिषद इस स्थिति की तोजीह करती है क्योंकि अपराध के लिए जिम्मेदार, ज़ालिमाना वीटो पावर के साथ सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य है - राष्ट्रपति ने मौजूदा हालात में गुटनिर्पेक्ष आंदोलन को अधिक गतिशील और सक्रिय बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि गुटनिर्पेक्ष आंदोलन विश्व संबंध में संतुलन व न्याय और शांति की स्थापना में मुख्य भूमिका अदा कर सकता है
1088027