अंतर्राष्ट्रीय समूह: इस देश के धार्मिक मामलों के मंत्रालय के प्रयास से कल 1 सितंबर को ट्यूनीशियाई क्रांति के बाद पहले अंतरराष्ट्रीय हिफ़्ज़, तजवीद और तफसीरे कुरान करीम की प्रतियोगिता की शुरूआत की गई है
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र "अज़द" के अनुसार बताया कि यह ट्यूनीशिया का "द्वितीय विश्व पुरस्कार और हिफ़्ज़ और तजवीदे कुरान" नामी यह प्रतियोगिता 19 इस्लामी और अरब देशों के प्रतिनिधियों की भागीदारी के साथ आयोजित किये जा रहे हैं
ट्यूनीशिया के धार्मिक मामलों के मंत्री नूरूद्दीन अल ख़ादमी, ने इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में कहा कि आज अरबी और इस्लामी देशों के प्रतिनिधी, हिफ़्ज़े क़ुरान की प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा के लिए कि जो एक प्राचीन परम्परा है सब एक जगह जमा हुए हैं और ट्यूनीशियाई क्रांति के बाद यह पहली अंतरराष्ट्रीय कुरानी प्रतियोगिता है
नूरूद्दीन अल ख़ादमी ने आगे कहा: कि हम इस प्रतियोगिता को रमज़ान मुबारक के पवित्र महीने के अलावा आयोजित कर रहे हैं क्योकि वह हाफ़िज़ जो रमज़ान मुबारक में उमरा कर रहे थे उन्हे इस क़ुरानी मुक़ाबलों में सक्रिय रूप से भाग लेने का अवसर मिल जाए
1089358