ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने«प्रेस टीवी»की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि इमरान खान ने 2 सितंबर सोमवार को उत्तरी क्षेत्र के मुख्य शहर के"सिकर्दू "शहर में पाकिस्तान के प्रमुख शिया नेता शेख मोहम्मद हसन जाफरी" के साथ एक बैठक में सुप्रीम कोर्ट से शिया नरसंहार के संकट से निपटने के लिए अनुरोध किया है
इमरान खान, ने इस देश में शियों की हत्याओं के खिलाफ चुप्पी और अपेक्षाकृत मामूली मुद्दों पर पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट द्वारा जांच ना किए जाने पर आश्चर्य व्यक्त किया है
उन्होंने इसके अलावा "गिलगित- बलतिस्तान"में रहने वाले शिया क्षेत्रों और पाकिस्तान के प्रांत बलूचिस्तान के दक्षिण-पश्चिम में शिया मुसलमानों के हाल ही में हत्याओं की जोरदार निंदा की है
इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तानी सरकार इस्लामाबाद में पूरी तरह से देश में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है
तक़रीबन दो हफ्ते पहले, इस्लामाबाद के उत्तर में 160 किलोमीटर पर एक आतंकवादी समूह ने एक बस से 21 शिया मुसलमानों को बाहर निकाल कर उन्हें एक एक करके मार डाला
शनिवार को भी बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी शहर क्वेटा में सात शिया मुसलमानों को गोली मार दी थी इस हमले के दौरान वरिष्ठ शिया न्यायाधीश "ज़ुल्फ़िकार नकवी, को भी मार डाला गया था
1090410